छिंदवाड़ा दर्पण

हिन्दू देवी देवता और हिन्दू संस्कारो को लेकर सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट करने वाले पर मामला दर्ज कराने की मांग

,पांढुरना जबलपुर दर्पण । पांढुरना में हिन्दू धर्म और सनातन आस्था को आहत करने के उद्देश्य से लगातार सोशल मीडिया पर पोस्ट कर हिंदुओ की भावनाओ को आहत किया जा रहा है। इस प्रकार की यह पांढुरना जिले में दूसरी घटना सामने आई है। कुछ माह पूर्व पांढुरना जिले की सौसर तहसील के पिपला नारायनवार निवासी देवेंद्र रागासे नाम के व्यक्ति द्वारा सोशल मीडिया पर हिन्दू देवी देवता को लेकर अभद्र टिप्पणी के साथ हिन्दू परम्परा और व्यवस्था को लेकर अर्गलक शब्दो का प्रयोग कर हिन्दू धर्म को बदनाम किया जा रहा था, जिसको लेकर विश्व हिंदू परिषद एवम हिन्दू संगठनों द्वारा 6 स्पटेमबर को जिला एसपी कार्यालय में शिकायत दर्ज की गई थी। शिकायत के आधार पर आरोपी को माननीय न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया था, इसी प्रकार पांढुरना जिले में मंगलवार की दोपहर ग्राम तिगांव के दर्जनों हिंदू सनातन धर्म से जुड़े युवा एकत्रित होकर पुलिस थाना पहुंचर एक व्यक्ति द्वारा निरंतर हिंदू सनातन धर्म आस्था के केंद्र हिन्दू देवी, देवताओं और साधु संतों पर अमर्यादित अश्लील टिप्पणियां के लेख सोशल मीडिया पर वायरल कर रहा है। जिसका नाम अर्जुन डहरिया है। इस व्यक्ति की हरकतो से हिंदू सनातन धर्म के युवा आहत होने से पांढुरना थाने पहुंचे युवाओं ने नाम अर्जुन डहरिया नामक व्यक्ति पर दंडात्मक कठोर कार्यवाही करने ग्राम तिगांव के युवाओं की मांग है। ग्राम तिगांव में शांति व्यवस्था बनी रहे, जिसके पहले पुलिस थाना प्रभारी हिंदू सनातन धर्म को मानने वाले युवाओं की मांग पर त्वरित ग्राम तिगांव के इंडियन बैंक में कार्यरत कर्मचारी अर्जुन डेहरिया पर एफआईआर दर्ज कर कठोर दंडात्मक कार्यवाही करने की मांग करने के साथ पांढुरना जिला क्षेत्र के धार्मिक संगठन राष्ट्रीय हिन्दू सेना, महाकाल अखाड़ा, शिव सेना संगठनों द्वारा सामुहिक रूप से आवेदन सौप हिन्दू धर्म के देवी देवता और संस्कार को लेकर भद्दी भद्दी पोस्ट करने वाले अर्जुन डेहरिया नामक व्यक्ति पर कठोर कार्यवाही की मांग की गई थी। थाना पांढुरना द्वारा विषय को सज्ञान में लेते हुए। पांढुर्णा में देवी-देवताओं पर आपत्तिजनक टिप्पणी और सोशल मीडिया पर पोस्ट करने का मामला को लेकर। एक निजी बैंक कर्मी अर्जुन डेहरिया को गिरफ्तार किया गया है।
यह मामला पांढुर्णा के महावीर वार्ड निवासी अर्जुन डेहरिया से जुड़ा है। मंगलवार को तिगांव के ग्रामीणों ने पांढुर्णा थाने का घेराव किया और अर्जुन डेहरिया के खिलाफ नामजद शिकायत दर्ज कराई। ग्रामीणों ने थाना प्रभारी से तत्काल कार्रवाई की मांग की। तिगांव के सोनू राउत, किसना वानखेड़े, नीरज वानखेडे, बंडू वाल्के ने बताया कि आरोपी अर्जुन डेहरिया पांढुर्णा में रहता है और तिगांव स्थित इंडियन (इलाहाबाद) बैंक में निजी कर्मचारी के तौर पर कार्यरत है। उस पर सोशल मीडिया पर देवी-देवताओं और साधु-संतों के खिलाफ लगातार आपत्तिजनक पोस्ट और टिप्पणियां कर शहर का माहौल खराब करने का आरोप है।

पांढुर्णा थाना प्रभारी अजय मरकाम ने बताया कि शिकायत मिलने के बाद युवक को गिरफ्तार कर लिया गया है। मामले में आगे की जांच जारी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page

situs nagatop

nagatop slot

kingbet188

slot gacor

SUKAWIN88