सिवनी दर्पण

कलेक्टर ने धान उपार्जन एवं खाद वितरण केंद्रों का किया आकस्मिक निरीक्षण

सिवनी जबलपुर दर्पण। कलेक्टर श्रीमती शीतला पटले ने गुरुवार को कुरई विकासखंड के प्रवास के दौरान धोबीसर्रा, मोहगांव सड़क तथा कुरई के उपार्जन केंद्र सहित मोहगांव सड़क स्थित खाद वितरण केंद्र का आकस्मिक निरीक्षण किया।  धान उपार्जन केंद्रों पर कलेक्टर ने धान की आवक, तुलाई की गति, बारदाना उपलब्धता, भंडारण और परिवहन व्यवस्था का अवलोकन किया। उन्होंने किसानों से संवाद कर उनकी समस्याएँ सुनीं और उपार्जन प्रक्रिया को पारदर्शी एवं समयबद्ध रखने के निर्देश दिए।  मोहगांव सड़क स्थित खाद वितरण केंद्र में कलेक्टर ने उर्वरकों की उपलब्धता, वितरण पंजी, किसानों को दिए जा रहे खाद की मात्रा तथा स्टॉक पंजी की जांच की। उन्होंने निर्देश दिए कि खाद वितरण पूर्ण पारदर्शिता से किया जाए तथा किसानों को उपलब्धता की वास्तविक स्थिति समय पर बताई जाए।   निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने अधिकारियों को उपार्जन व वितरण कार्यों में तेजी लाने, किसानों को किसी भी प्रकार की असुविधा न होने देने और व्यवस्थाओं की सतत निगरानी रखने के निर्देश दिए। 59 कलेक्टर ने सुकतरा में स्व–सहायता समूह की महिलाओं से किया संवाद सिवनी 11 दिसम्बर 2025/ कलेक्टर श्रीमती शीतला पटले ने गुरुवार को कुरई विकासखंड के प्रवास के दौरान ग्राम सुकतरा पहुँचकर आजीविका मिशन के स्व–सहायता समूहों की महिलाओं से आत्मीय संवाद किया। उन्होंने समूहों द्वारा संचालित विभिन्न आजीविका गतिविधियों की विस्तार से जानकारी प्राप्त की और समूह से जुड़ने के बाद महिलाओं के जीवन में आए महत्वपूर्ण एवं सकारात्मक परिवर्तनों के बारे में अवगत हुईं

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page

situs nagatop

nagatop slot

kingbet188

slot gacor

SUKAWIN88