जबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश

मध्यप्रदेश विद्युत मंडल के पूर्व चेयरमैन श्री एसके दास गुप्ता को बिजली कंपनियों ने दी श्रद्धांजलि

जबलपुर दर्पण। भारत में विद्युत सुधारों के प्रणेता और मध्यप्रदेश विद्युत मंडल के पूर्व चेयरमैन स्वर्गीय श्री एस.के. दास गुप्ता के निधन पर बिजली कंपनियों ने शक्ति भवन प्रांगण में उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। एम.पी. पावर ट्रांसमिशन कंपनी के तत्वावधान में आयोजित इस श्रद्धांजलि सभा में एम.पी. जनरेटिंग कंपनी के प्रबंध संचालक मंजीत सिंह, एमपी पावर ट्रांसमिशन कंपनी के प्रबंध संचालक इंजीनियर सुनील तिवारी, मध्यप्रदेश विद्युत मंडल अभियंता संघ के पूर्व अध्यक्ष आनंद तिवारी सहित विभिन्न विद्युत कंपनियों के विभागाध्यक्ष, सेवानिवृत्त कार्मिक, अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे।

इस अवसर पर श्री दास गुप्ता के विद्युत क्षेत्र में अतुलनीय योगदान को याद करते हुए उनके कार्यों की सराहना की गई। सभा में मौजूद सभी ने उनके द्वारा भारत के पावर सेक्टर में किए गए सुधारात्मक कार्यों का उल्लेख करते हुए उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की।

उल्लेखनीय है कि स्वर्गीय श्री एसके दास गुप्ता का विगत दिवस निधन हो गया था, जिससे बिजली क्षेत्र में गहरा शोक व्याप्त है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page

situs nagatop

nagatop slot

kingbet188

slot gacor

SUKAWIN88