सटोरिये के ठिकाने पर क्राईम ब्रांच का छापा:दो सटोरिए पुलिस गिरफ्त में

जबलपुर दर्पण क्राईम ब्यूरो। ग्वारीघाट थाना प्रभारी श्रीमति भूमेश्वरी चौहान से मिली जानकारी अनुसार क्राईम ब्रांच को मुखबिर से सूचना मिली कि बादशाह हलवाई मंदिर के पास 2 व्यक्ति सट्टा पट्टी लिख रहे हैं, सूचना पर संयुक्त टीम द्वारा दबिश दी गई, जहा 2 व्यक्ति सट्टा लिखते हुये दिखे जिनके आस पास लोग खड़े थे जिन्हे घेराबंदी कर पकड़ा गया नाम पता पूछने पर दोनों ने अपने नाम अमन निखर उम्र 24 वर्ष निवासी दुर्गानगर नर्मदा कालोनी ग्वारीघाट,एवं धर्मेन्द्र झा उम्र 44 वर्ष निवासी पंसारी मोहल्ला गोरखपुर बताये ,दोनों सटोरियों से सट्टा पट्टी 38 पर्ची, एवं नगद 16 हजार 200 रूपये,एण्ड्रायड मोबाइल जप्त करते हुये सटोरियों के विरूद्ध धारा 4(क) सट्टा एक्ट के तहत कार्यवाही की गई।



