जबलपुर दर्पण

जबलपुर स्वच्छता सर्वेक्षण में लापरवाही के आरोप, जनता ने खुद उठाया नाली का मलबा

जबलपुर दर्पण । शहर में चल रहे स्वच्छता सर्वेक्षण के बीच नगर निगम की कार्यप्रणाली पर सवाल उठने लगे हैं। जयंती कॉम्प्लेक्स क्षेत्र में नाली सफाई के बाद निकाली गई सिल्ट का कई दिनों तक उठान नहीं किए जाने से स्थानीय लोगों में नाराजगी देखी गई। इसी प्रकार शास्त्री ब्रिज चौक पर भी लोगों ने स्वयं नाली की सफाई की, लेकिन सफाई के बाद निकला मलबा लंबे समय तक सड़क पर पड़ा रहा। लगातार अनदेखी से परेशान नागरिकों ने आखिरकार खुद ही मलबा हटाकर सफाई व्यवस्था संभाली। स्थानीय नागरिकों का कहना है कि स्वच्छता सर्वेक्षण के दौरान जहां शहर को साफ-सुथरा दिखाने के दावे किए जा रहे हैं, वहीं कई क्षेत्रों में मूलभूत सफाई व्यवस्था की अनदेखी हो रही है। लोगों ने नगर निगम से नियमित सफाई एवं समय पर मलबा उठान की मांग की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page

situs nagatop

nagatop slot

kingbet188

slot gacor

SUKAWIN88