जबलपुर दर्पण

रीवा सड़क दुर्घटना में जैन आर्यिकाओं के समाधि मरण पर मझौली में निकली मौन रैली, तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन

जबलपुर दर्पण, मझौली। रीवा में सड़क दुर्घटना में दो जैन आर्यिकाओं के हुए समाधि मरण के विरोध एवं श्रद्धांजलि स्वरूप मझौली में सकल जैन समाज एवं मझौली दिगंबर जैन समाज के तत्वावधान में सोमवार प्रातः मौन रैली निकाली गई। यह रैली जैन मंदिर से प्रारंभ होकर तहसील कार्यालय मझौली तक पहुंची, जहां समाजजनों ने तहसीलदार को ज्ञापन सौंपकर घटना पर गहरा दुःख व्यक्त किया और भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने की मांग की।
मौन रैली में बड़ी संख्या में समाजजन, महिलाएं, युवा एवं विभिन्न संगठनों के सदस्य शामिल हुए। रैली के दौरान श्रद्धालुओं ने शांतिपूर्वक श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए जैन संतों एवं आर्यिकाओं की सुरक्षा को लेकर चिंता व्यक्त की।
दिगंबर जैन समाज मझौली के अध्यक्ष शरद कुमार जैन ने बताया कि इस मौन रैली का उद्देश्य समाज की एकजुटता, जागरूकता और श्रद्धा केंद्रों की सुरक्षा के प्रति गंभीर संदेश देना है। साथ ही यह मांग भी रखी गई कि भविष्य में जैन संतों एवं आर्यिकाओं के साथ इस प्रकार की दुर्घटनाएं दोबारा न हों और उनकी सुरक्षा के लिए आवश्यक कदम उठाए जाएं।
मौन रैली के समापन पर समाजजनों ने दिवंगत आर्यिकाओं को श्रद्धांजलि अर्पित कर उनके प्रति अपनी भावनाएं व्यक्त कीं। इस दौरान पूरे नगर में शोक एवं श्रद्धा का वातावरण देखने को मिला।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page

situs nagatop

nagatop slot

kingbet188

slot gacor

SUKAWIN88