जैन समाज बरेला ने सौंपा ज्ञापन

बरेला जबलपुर दर्पण l विगत दिवस रीवा में घटित हृदय विदारक घटना में दो आर्यिका माताजी के समाधिस्थ होने से समस्त जैन समाज अत्यंत दुःखी, व्यथित एवं आक्रोशित है। साधु संत राष्ट्र की धरोहर होते है, अहिंसक संतो के साथ किया गया यह कृत्य निंदनीय और अक्षम्य है।इसकी निष्पक्ष जांच एवं कठोर कार्रवाई हेतु दिगम्बर जैन पंचायत सभा के नेतृत्व में सकल जैन समाज बरेला के सभी संगठनों द्वारा मौन जलूस निकाल कर राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू के नाम कार्यपालिक दंडाधिकारी के प्रतिनिधि को ज्ञापन सौंपा गया।जिसमें समस्त जैन धर्मबलंबियों ने विरोध स्वरूप काली पट्टी लगाकर उपस्थित होकर इस दुखद घटना के प्रति अपना रोष व्यक्त किया l



