सिधी सीमेंट वर्क्स ने 35वें माइंस एनवायरमेंट एंड मिनरल कंजर्वेशन वीक 2025-26 में जीते 11 अवॉर्ड

जबलपुर दर्पण । मध्यप्रदेश में अल्ट्राटेक की इंटीग्रेटेड मैन्युफैक्चरिंग यूनिट सिधी सीमेंट वर्क्स ने 35वें माइंस एनवायरमेंट एंड मिनरल कंजर्वेशन वीक 2025-26 में अलग-अलग कैटेगरी में 11 अवॉर्ड हासिल किए। खास तौर पर, हिनौती लाइमस्टोन माइन को ग्रुप A (कैटेगरी III) में ‘ओवरऑल फर्स्ट प्राइज’ मिला। यह सम्मान इंडियन ब्यूरो ऑफ माइंस के इवैल्यूएशनफ्रेमवर्कके तहत खनिज संरक्षण, जल संरक्षण, पर्यावरण संरक्षण और पर्यावरण मॉनिटरिंग में लगातार बेहतर प्रदर्शन के लिए दिया गया।
अरगट लाइमस्टोन माइन में वित्तीय वर्ष 2025-26 के दौरान प्रोग्रेसिव माइन क्लोजर प्लान (PMCP) के तहत लगभग 2,000 पौधे लगाए गए। इसके साथ ही वित्तीय वर्ष 2017-18 में खनन शुरू होने से अब तक यहां कुल 19,000 से ज़्यादा पौधे लगाए जा चुके हैं। वहीं, मझगवां लाइमस्टोन माइन और उसके एक्सटेंशन में भी लगातार पौधारोपण किया गया है, जहां 2009 से अब तक 41,000 से ज़्यादा पौधे लगाए जा चुके हैं। दूसरी ओर, बुढ़गौना एक्सटेंशन लाइमस्टोन माइन में इस साल 2,000 से ज्यादा पौधे लगाए गए, जिससे वित्तीय वर्ष 2017-18 से अब तक लगाए गए कुल पौधों की संख्या 12,000 से ज्यादा हो गई है।
इंडियन ब्यूरो ऑफ माइंस के तहत आयोजित इन अवॉर्ड्स को 28 फरवरी 2026 को सीधी सीमेंट वर्क्स को प्रदान किया गया। खनन क्षेत्र में बेहतर काम करने की दिशा में अल्ट्राटेक के प्रयास, इंडियन ब्यूरो ऑफ माइंस के सतत और ग्रीन माइनिंग तथा कुशल संचालन के लक्ष्यों के अनुरूप हैं। ये सम्मान कंपनी की लगातार सुधार और बेहतर संचालन के प्रति प्रतिबद्धता को और मजबूत करते हैं।



