अपराध दर्पणदमोह दर्पणमध्य प्रदेश

सुबह सुबह निस्तार को गए सास,जेठ व महिला पर पत्थर लाठियों से हमला:आरोपी फरार

जबलपुर दर्पण जबेरा संवाददाता। तेजगढ़ थाना अंतर्गत करौदी सिंगौरगढ़ में निस्तार के लिए बाहर घूमने गई महिला सास व जेठ पर सुबह-सुबह हमले की घटनाक्रम सामने आ रही है जिले के तेजगढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत करौंदी सिंगौरगढ़ गांव में पत्थर,लाठियों से चोट आने पर गंभीर हालत में महिला,जेठ और सास को जिला अस्पताल में दाखिल कराया गया है.आज सुबह-सुबह की बात है. 3 लोग बुरी तरह जख्मी हो जाने पर उन्हें दमोह जिला अस्पताल में भर्ती किया गया.डॉ सुधा राय द्वारा उनका इलाज किया जा रहा है,राव लखन सिंह घायलों को इलाज मुहैया कराने जिला अस्पताल पहुंचे.गंभीर घायल महिला के पति लक्ष्मण ने बताया कि स्वयं की जमीन में घूमने गई पत्नी को कहा कि इधर क्यों घूमने आई. तो इसी को लेकर पत्नी पर पत्थर से हमला कर दिया.जिससे पत्नी ललिता पति लक्ष्मण सिंह लोधी उम्र 32 वर्ष बुरी तरह घायल हो गई. इसके अलावा सास,जेठ और परिजनों ने कहा कि मेरी पत्नी बहू पर पत्थर क्यों मार दिया.तो सास हीराबाई पति डेलन सिंह उम्र 60 वर्ष और राम सिंह पिता डेलन सिंह उम्र 30 वर्ष पर लाठियों और पत्थरों से हमला कर दिया. जहां तीनों को गंभीर घायल हालत में दमोह जिला अस्पताल में भर्ती किया गया है.जिनका उपचार जारी है पति लक्ष्मण सिंह ने बताया कि लाखन सिंह,नेपाल सिंह,नारायण सिंह,गुलाब सिंह, खुमान सिंह,तखत सिंह व राघवेंद्र ने पत्थर व लाठियों से हमला किया है। जिला अस्पताल में घायलों के बयान लेने तेजगढ़ पुलिस पहुंची है। आपको बताते चले कि तेजगढ़ थाना प्रभारी व स्टाप के लापरवाही के चलते तेजगढ़ थाना क्षेत्र में आय दिन घटना घटित हो रही हैं। पुलिस हमेशा हाईवा डंफर,अवैध शराब की वसूली में व्यस्त रहती है। तेजगढ़ थाना क्षेत्र में अपराध बढ़ रहे है। जिसे पुलिस रोकने में नाकाम है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page

situs nagatop

nagatop slot

kingbet188

slot gacor

SUKAWIN88