महाधिवक्ता प्रशांत सिंह का किया स्वागत

जबलपुर दर्पण। नगरीय निकाय चुनावों में पिछड़ा वर्ग आरक्षण के लिए सरकार की सुप्रीम कोर्ट में ऐतिहासिक जीत पर कुर्मी क्षत्रीय समाज, कुशवाहा समाज एवं चौरसिया समाज के प्रतिनिधियों ने आज मध्यप्रदेश शासन के महाधिवक्ता प्रशांत सिंह का उनके निवास पर जाकर अभिनंदन कर आभार व्यक्त किया। सरकार के निरंतर प्रयास से नगरीय निकाय एवं पंचायत चुनावों में समाज के सभी वर्ग के लोगों को समान अवसर प्राप्त हो और पिछड़ा वर्ग की जातियों को पर्याप्त आरक्षण मिल सके इस हेतु सरकार ने पिछड़े वर्ग की जाति को आरक्षण दिलाने के लिए सुप्रीम कोर्ट में अपनी रिपोर्ट प्रस्तुत कर पिछड़ा वर्ग के हक की लड़ाई लड़ी और जीत प्राप्त की।
इस अवसर पर कुर्मी समाज के प्रदेश उपाध्यक्ष सुरेश पटेल , विवेक चौधरी, नारायण पटेल, ज़िला अध्यक्ष गोविंद पटेल, उमाशंकर पटेल, भाजपा ज़िला मंत्री रंजीत पटेल, कुशवाहा महासभा प्रदेश महामंत्री चंद्रशेखर पटेल , रामकुमार पटेल, अनिकेत चौरसिया, गोल्डी पटेल, राहुल पटेल उपस्थित रहे।



