विधायक अजय विश्नोई ने नगर परिषद मझौली में किये 2 करोड़ रुपये के भूमि पूजन एवं लोकार्पण कार्यक्रम का आयोजन

जबलपुर दर्पण संवाददाता ओम प्रकाश साहू — आज नगर परिषद मझौली में पाटन विधानसभा के विधायक अजय विश्नोई के द्वारा एक करोड़ 80 लाख की लागत से बनने वाले शॉपिंग कांप्लेक्स एवं नगर परिषद की बिल्डिंग का भूमि पूजन किया गया तथा 20 लाख की लागत से बने एमआरएफ प्लांट का लोकार्पण किया ओर मोहनियां मैं दाहिया समाज के लोगों के लिए भवन निर्माण के लिए 5 लाख रुपये की राशि आवंटित की इसमें विधायक अजय विश्नोई का कहना है कि नगर मझौली में विकास निरंतर जारी रहेगा इस उपलक्ष में उपस्थित कार्यक्रम में पाटन विधायक अजय विश्नोई राजेंद्र चौरसिया मनोरंजन राय मुकेश साहू शरद जैन मुकेश सेन उर्मिला दहिया जितेंद्र ताम्रकार,मुंडा भाईजान
नगर परिषद अधिकारी मौसम पालेवार तहसीलदार प्रदीप मिश्रा थाना प्रभारी सज्जन सिंह सभी उपस्थित हुए



