अपराध दर्पणजबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश

30 वर्षीय लाईनमेन को स्वराज माजदा ट्रक ने उतारा मौत के घाट:फरार वाहन चालक की सरगर्मी से तलाश में जुटी पुलिस

जबलपुर दर्पण क्राईम ब्यूरो। चरगवां थाना अंतर्गत भिड़की गांव के पास एमपीईबी लाइनमेन जो जबलपुर से घर लौटकर जा रहे थे तभी एक स्वराज माजदा ट्रक के ड्राईवर ने लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते हुए बाईक सवार को सामने से जोरदार टक्कर मार दी जिसमें बाइक सवार दोनों लाइनमेन रोड से उछलकर दूर जा गिरे। जिसमें एक की मौके पर ही मौत हो गई जबकि गंभीर रूप से घायल को मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती करवाया गया,जहां हालत गंभीर बताई जा रही है। चरगवां थाना प्रभारी विनोद पाठक से मिली जानकारी अनुसार एमपीईबी में नोकरी करने वाले लाईन मेन पुरुषोत्तम परस्ते उम्र 30 अपने मित्र ब्रम्हानंद बघेल निवासी धरमपुरा दोनों बाईक क्र एमपी 20 केएन 2347 से लौटकर अपने घर आ रहे थे तभी भिड़की रोड पर एक अज्ञात स्वराज माजदा ट्रक ने सामने से टक्कर मार दी। घटना में 30 वर्षीय पुरुषोत्तम परस्ते की घटना स्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई जबकि अन्य घायल को इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहा उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। घटना चरगवां थाना क्षेत्र के ग्राम भिड़की के पास रात करीब 11 बजे के आस पास की बताई जा रही हैं। पुलिस ने मर्ग कायम कर अज्ञात स्वराज माजदा वाहन चालक के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर आरोपों की तलाश की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page

situs nagatop

nagatop slot

kingbet188

slot gacor

SUKAWIN88