जबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश
महाप्रबंधक ने नवनिर्मित वोल्ट विद्युत सब स्टेशन एवं सेवेज ट्रीटमेन्ट प्लांट का किया उद्घाटन

जबलपुर दर्पण। पश्चिम मध्य रेल पर्यावरण सरंक्षण के लिए ऊर्जा की बचत में अहम भूमिका निभा रहा है । विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर महाप्रबंधक सुधीर कुमार गुप्ता द्वारा जबलपुर कोचिंग डिपो में नवनिर्मित 11 केवी/750 वोल्ट विद्युत सब स्टेशन और नवनिर्मित 600 केएलडी एसटीपी (सेवेज ट्रीटमेन्ट प्लांट) लोको तैलया में उद्घाटन किया गया। इस अवसर पर अपर महाप्रबंधक शोभन चौधुरी, प्रमुख मुख्य यांत्रिकी इंजिनियर आर. एस. सक्सेना, प्रमुख मुख्य विघुत इंजिनियर आर. के. गुप्ता एवं मण्डल रेल प्रबंधक संजय विश्वास सहित मण्डल के अधिकारी तथा कर्मचारी भी उपस्थित रहे।



