जबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश
विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर:जन समस्या निवारण संस्थान ने किया वृक्षारोपण

जबलपुर दर्पण नप्र। संस्कारधानी में एनजीओ के माध्यम से हमेशा शहर में सोसल वर्क करने वाली संस्था जन समस्या निवारण संस्थान ने 5 जून विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष में संस्था द्वारा सिद्ध बाबा पानी की टंकी के पास पौधारोपण किया गया जिसमें संस्था के सदस्यों द्वारा पीपल आम,अशोक,बादाम,आंवला,नीम कटहल,के पौधे रोपे गए संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष आकाश प्यासी एवं जिला अध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ नीलम मानेकर के सांप संस्था के भी सभी सदस्य व पदाधिकारी उपस्थित थे।




