बेलखेड़ा थाना अंतर्गत,कुसली में जमीनी विवाद में चली गोली,28 वर्षीय युवक घायल:आरोपी फरार

जबलपुर दर्पण क्राईम ब्यूरो। जबलपुर जिले की शहपुरा भिटोनी तहसील के अंतर्गत आने वाले बेलखेड़ा थाना क्षेत्र में जमीन विवाद के चलते परिवार के ही अन्य सदस्य को कट्टे से फायर कर के लहु-लुहान कर दिया। बेलखेड़ा थाना प्रभारी विजय अंभोरे से मिली जानकारी अनुसार 28 वर्षीय बलराम लोधी पिता करण सिंह लोधी निवासी कुसली ने पुलिस को बताया कि कल रात मेरे बड़े पिताजी का लड़का यशवंत सिंह लोधी पिता राम सिंह लोधी उम्र लगभग 55 वर्ष ने ग्राम करहैया हार में बीती रात उसे मोटर साइकिल रास्ते में अड़ा कर रोककर गाली गलौज किया जब उसने मना किया तो वह मारपीट करने लगा तभी यशवंत सिंह ने 12 बोर के कट्टे से उस पर फायर कर दिया जो उसके पैर में आकर गोली लगी जिससे वह घायल हो गया। जैसे ही घटना की जानकारी ग्राम के लोगों को लगी तो आसपास के लोग खेत की साईड दौड़े जहा घायल बलराम सिंह लोधी को ग्रामीण थाने लेकर आय जहा शिकायत दर्ज कर घायल को तत्काल मेडिकल कॉलेज अस्पताल इलाज के लिए पहुंचाया गया जहा घायल का इलाज चल रहा है। प्रकरण दर्ज कर आरोपी की तलाश की जा रही है।



