नगरीय निकाय चुनाव 2022 हेतु भाजपा जिला चयन समिति घोषित

जबलपुर दर्पण नप्र। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एव साँसद विष्णुदत्त शर्मा द्वारा नगरीय निकाय चुनाव 2022 हेतु जिला कोर टीम को ही जिला चयन समिति घोषित किया है। जिला चयन समिति जिले के प्रभारी के संयोजन में कार्य करेगी। भाजपा जबलपुर जिला (महानगर) की जिला चयन समिति के संयोजक वीरेंद्र गुप्ता (जिला प्रभारी) होंगे। जिला चयन समिति के सदस्य पूर्व प्रदेश अध्यक्ष साँसद राकेश सिंह,प्रभारी मंत्री गोपाल भार्गव, प्रदेश उपाध्यक्ष साँसद श्रीमती सुमित्रा वाल्मीकि,प्रदेश महामंत्री एवँ संभाग प्रभारी शरतेन्दु तिवारी,प्रदेश कोषाध्यक्ष अखिलेश जैन,प्रदेश अध्यक्ष अजा मोर्चा कैलाश जाटव, विधायक अशोक रोहाणी, जिलाध्यक्ष जीएस ठाकुर,जिला महामंत्री पंकज दुबे,रजनीश यादव,रत्नेश सोनकर,पूर्व जिलाध्यक्ष अनिल शर्मा,प्रदेश कार्य सदस्य अभिलाष पांडे होंगे।



