भाजपा बूथ विजय संकल्प अभियान का हुआ शंखनाद : सरताज मंजिल

जबलपुर दर्पण। भाजपा युवा नेता सरताज मंजिल ने विज्ञप्ति जारी कर बताया के देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सेवा समर्पण और गरीब कल्याण के सफलतम 8 वर्ष पूर्ण होने पर भारतीय जनता पार्टी के शीर्ष नेतृत्व के आव्हान पर शहीद अब्दुल हमीद मण्डल के डॉ ज़ाकिर हुसैन वार्ड बूथ क्रमांक 74 में भाजपा सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को लेकर घर-घर दस्तक देने का कार्य हम सभी कार्यकर्ता गण द्वारा किया गया, निश्चित ही सरकार की योजनाओं का लाभ हर जनमानस को मिल रहा है, हर घर भाजपा घर घर भाजपा का संकल्प लेकर हम सभी कार्यकर्ता गण ने आज विजय संकल्प अभियान के अंतर्गत आमजनता तक पहुंच कर पम्पलेट वित्रण किया, इस अवसर पर भाजपा युवा नेता सरताज मंजिल, वरिष्ठ नेता मकबूल अंसारी, अल्पसंख्यक मोर्चा नगर महामंत्री अकील अहमद, पिछड़ावर्ग मोर्चा मण्डल उपाध्यक्ष अकील अंसारी आदि कार्यकर्ता उपस्तिथ रहे।



