कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने जारी किया आदेश:जिस वार्ड से मतदाता उसी वार्ड से प्रत्याशी होगा

जबलपुर दर्पण नप्र। पूर्व मुख्यमंत्री व मध्य प्रदेश कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ ने आज कांग्रेस पार्षद प्रत्याशियों के हितो को ध्यान में रखते हुए एक बड़ा फैसला लेते हुए आदेश जारी किया और आदेश को तुरंत लागू करने की हिदायत भी दी है। मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के द्वारा जारी किए गए आदेश के तहत अब पार्षद प्रत्याशी उसी क्षेत्र से चुनाव लड़ सकेंगे जिस वार्ड के वे मतदाता हैं। अब कांग्रेस की टिकिट पर पार्षदी का चुनाव लडने वाले अन्य वार्डो से भाग्य नही आजमा पाएंगे वही इस आदेश से अब उन कांग्रेस के नेताओं को फायदा नही मिलेगा जो अन्य वार्डो से आकर चुनाव लड़कर पार्षदी पद पर आसीन हो जाते है। अब देखना होगा प्रदेश अध्यक्ष के आदेश का कहा तक अमल होता है।




