भाजपा खरीद कांग्रेस बिकाऊ पार्टी :- मुकेश गोयल

जबलपुर दर्पण। आम आदमी पार्टी के मध्य प्रदेश के प्रभारी मुकेश गोयल जी का संस्कारधनी जबलपुर आगमन हुआ आम आदमी पार्टी मध्यप्रदेश के प्रदेश संगठन मंत्री डॉ मुकेश जायसवाल प्रदेश संगठन सचिव आशिष सिंगरहा जबलपुर जिला अध्यक्ष मनोहर लाल जाटव के साथ सैकड़ों आप साथियों ने अगवानी कर स्वागत वन्दन अभिनंदन किया। आम आदमी पार्टी की प्रेस वार्ता आयोजित हुई। प्रदेश प्रभारी मुकेश गोयल जी ने वार्ता को सबोधित करते हुऐ कहा पंजाब चुनाव के बाद पूरे देश में आम आदमी पार्टी बहुत मजूबत स्थिति बनी हुई दिल्ली मॉडल पर सभी जगह चुनाव लड़े जा रहे मध्यप्रदेश में भी आगामी पंचायत, नगररिय निकाय चुनाव पृरी ताकत से पार्टी चुनाव लड़ेगी आज देश मे भाजपा खरीद पार्टी बन गई वही दूसरी तरह कांग्रेस बिकाऊ पार्टी बन गई जहाँ भी भाजपा ने सरकार नही बनाई उस राज्य के कांग्रेस के विद्यायको को खरीद कर भाजपा ने सरकार बना ली खुले आम कांग्रेस के विधायक बिक रहे है पंजाब में तो कांग्रेस की बुरी हालत हो गई है।आज पूरे देश मे दिल्ली मॉडल की चर्चा हो रही दिल्ली में अरविंद केजरीवाल की सरकार दिल्ली में 200 यूनिट बिजली दिल्ली की जनता को फिरी में दे रही है। वही दूसरी तरफ भाजपा एवं कांग्रेस शासित राज्य में भी जनता को 200 यूनिट बिजली फिरि मिलना चाहिए मगर दोनो दोगली सरकार नही दे रही खरीद फरोख् की राजनीति करने वाले काम की राजनीति से डर रहे है। कांग्रेस ने जाती की राजनीति की भाजपा धर्म एवं दंगों की राजनीति करती है। देश मे पहली बार कोई सरकार काम के नाम पर वोट माँगती है। पूरे देश मे आम आदमी पार्टी दूसरे विकल्प के रूप में तैयार हो चुकी हूं।मध्यप्रदेश में भी दूसरा विकल्प तैयार हो गया है। मध्य प्रदेश में पहली बार नगर निकाय चुनाव लड़ रही आम आदमी पार्टी ने अपने महापौर प्रत्याशियों की भी सूची जारी कर दी सूची को जारी करते हुए पार्टी ने जानकारी दी कि पार्टी ईमानदार देशभक्त और इंसानियत से इत्तफाक रखने वाले लोगों को ही नगर निकाय चुनावों में अपना प्रत्याशी बना रही है और प्रत्याशियों का चयन सर्वे के आधार पर निष्पक्ष तरीके से किया जा रहा है।
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता रहीस वाली ने थामा आप का दमन
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता रहीस वाली ने सैकड़ों साथियों के साथ आम आदमी पार्टी की विचाराधारा दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के कामों से प्रभावित होकर आज पार्टी के प्रदेश प्रभारी मुकेश गोयल जी के।हाथो आम आदमी पार्टी की सदयस्ता ग्रहण की।