कानून मंत्री से वकीलो को शीघ्र हैल्थ एवम लाइफ इंसुरेंस की सुरक्षा प्रदान करने बावत् लिखा पत्र

जबलपुर दर्पण भोपाल। देश की तेजी से विस्तारित संस्था 19 राज्यो मे 7000 से अधिक सदस्यों वाली संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्र कुमार वालेजा वरिष्ठ अधिवक्ता द्वारा पुरे देश के वकीलो को लाइफ और हैल्थ इंसुरेंस की सुरक्षा हेतु स्मरण पत्राचार कानून मंत्री भारत सरकार को किया
पत्र मे पूर्व पत्राचार दिनांक 10/07/21 के निवेदन मे यह जानकारी प्रेसित की गयी के 13/02/19 को तत्कालीन कानून मंत्री श्री रवि शंकर प्रसाद जी द्वारा लखनऊ मे सभी देश के वकीलो को हैल्थ और लाइफ इंसुरेंस की सुरक्षा की घोषणा की गयी थी। जिसका स्मरण कराते हुए पूर्व मे पत्र लिखा गया था, एक वर्ष का समय व्यतीत होने को है उक्त पत्राचार मे किसी भी प्रकार की सूचना नही दी गयी है। देश के कानून मंत्री जी को पत्राचार मे यह भी जानकारी प्रेसित की गयी है के दिल्ली सरकार द्वारा दिल्ली राज्य अधिवक्ता परिषद मे नामांकित अधिवक्ताओ को उनके परिवार सहित 5 लाख हैल्थ इंसुरेंस एवम 5 लाख लाइफ इंसुरेंस की सुविधा प्रदान की गयी है। पत्र मे पुन्ह निवेदन दिया गया है के पुरे देश के अधिवक्ताओ को जल्द से जल्द स्वास्थ सुरक्षा का लाभ प्रदान किया जावे।