मध्यप्रदेश को लगातार नई उंचाईयों तक पहुंचा रहें हैं शिवराज : सुमित्रा बालमीकि

जबलपुर दर्पण । भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष, राज्यसभा सांसद एवं वाल्मीकि समाज का गौरव श्रीमती सुमित्रा बालमीकि ने 5 मार्च रविवार को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान जी के जन्मदिवस के अवसर पर भोपाल में मनुआभावन टेकरी हिंगलाज मंदिर में पूजा करके अशोक वृक्ष का पौधा रोपकर उन्हें दीर्घायु और स्वस्थ रहने की शुभकामनाएं देकर आगे कहा के मध्यप्रदेश को बीमारू राज्य के कलंक को मिटाने से लेकर विकसित एवं सबसे तेज प्रगति करने वाले राज्य का दर्जा दिलाने तक शिवराज सिंह चौहान जी ने निरन्तर महनत और लगन की पराकाष्ठा दिखाई है, और आगे भी वो लगातार दिन रात एक जनसेवक के रूप जनसेवा का कार्य करते ही जा रहे हैं, मध्यप्रदेश की जनता उन्हें सच्चा जननायक मानती है, शिवराज जी ऐसे मुख्यमंत्री हैं जो न सिर्फ अपने प्रदेश को बल्कि राज्य की योजनाओं के माध्यम से देश को भी नई ऊंचाइयों तक ले जाने का काम कर रहे हैं, उनके स्वस्थ्य रहने और विकास के लिए प्रयत्नशील रहने की शुभकामनाएं ।



