जिले में किसानों की सुविधाओं को दृष्टिगत रखते हुए सुचारू रूप से उर्वरक वितरण के लिए ऑनलाइन टोकन व्यवस्था प्रारंभ

गाडरवारा जबलपुर दर्पण । कलेक्टर रजनी सिंह द्वारा किसानों की सुविधा हेतु जिले में खाद वितरण के लिए 04 नवम्बर से ई-टोकन व्यवस्था शुभारंभ की गई है। जिले के सरकारी गोदाम डबल लॉक केन्द्र नरसिंहपुर, करेली, गोटेगांव, करकबेल, सालीचौका एवं गाडरवारा में किसान ई-टोकन बुक कर सकते है।किसान भाई केवल एक कॉल (07792-181) करके अपने समग्र आईडी, खसरा नंबर, रकबा, ग्राम एवं तहसील की जानकारी देकर पंजीयन करा सकेंगे। पंजीयन के बाद दिनांक एवं समय सेंटर द्वारा तुरंत बताया जायेगा, जिसके अनुसार किसान अपने नजदीकी केंद्र से खाद प्राप्त कर सकेंगे। जिससे किसानों को खाद समय पर उपलब्ध कराना। जिसका मुख्य उद्देश्य पारदर्शिता बढ़ाना और लम्बी कतारों से किसानो को मुक्ति दिलाना।
कलेक्टर रजनी सिंह ने जिले के किसानों से अपील की है कि वे 04 नवम्बर से प्रारंभ हुई ई-टोकन व्यवस्था से 07792-181 नंबर पर कॉल कर शीघ्र टोकन बुक करायें और इस नई सुविधा का लाभउठाएँ। प्रशासन का लक्ष्य है कि जिले के प्रत्येक किसान को आवश्यक खाद समय पर और सुगमता से उपलब्ध हो सके।इस नई पहल का उद्देश्य किसानों को पारदर्शी, समयबद्ध और सरल सुविधा प्रदान करना है। इस प्रणाली के तहत किसान अपने मोबाइल फोन से 07792-181 नंबर पर कॉल कर अपने समग्र आईडी, खसरा नंबर, रकबा, ग्राम और तहसील संबंधी जानकारी ऑपरेटर को प्रदान कर पंजीयन करा सकेंगे। पंजीयन पूर्ण होने के बाद, उर्वरक उपलब्धता की स्थिति के आधार पर नियत दिनांक और समय का टोकन बताया जाएगा। निर्धारित समय पर किसान अपने नजदीकी विक्रय केंद्र से खाद प्राप्त कर सकेंगे। कृषि विभाग के उप संचालक ने बताया कि इस प्रणाली से किसानों को लंबी कतारों में लगने की आवश्यकता नहीं होगी। इससे समय की बचत, पारदर्शिता में वृद्धि और उर्वरक उपलब्धता की सटीक सूचना किसानों को तुरंत प्राप्त होगी।



