थाना माधव नगर स्थित इमलिया रोड पर खड़े ट्रक पर लगी आग

कटनी दर्पण। कटनी के माधव नगर थाने क्षेत्र स्थित ग्राम इमलिया रोड के पास सड़क किनारे पर खड़े एक ट्रक क्र.up 65 ft 6718 में इलेक्ट्रिक शॉर्ट सर्किट होने के कारण ट्रक में आग आग लग गई। वही ट्रक चालक राजेश यादव ने बताया की मेरा बहुत नुकसान हो चुका है। गाडी में कंडेक्ट सो रहा था और मैं जैसे ही पास कि मील में अन्दर गया वैसे ही हल्ला मचा फिर मैने बाहर आकर देखा तो ट्रक में आग लग चुकी थी । वही स्थानीय लौगो ने बताया कि आग लगने का कारण इलेक्ट्रिक शार्ट सर्किट हो सकता हैं । वही मौके पर पहुंची माधव नगर पुलिस फायर बिग्रेड के माध्यम से ट्रक में लगी आग पर काबू पाया गया। वहीं पुलिस ने ड्राइवर और उसके साथी को पूछताछ के लिए थाने ले जाया गया।।



