शराब तस्करी में लिप्त आरोपी गिरफ्तार

समनापुर रोड़ पर धनुआसागर में बिना नंबर प्लेट की वाहन के साथ पुलिस ने दबोचा
डिंडोरी,जबलपुर दर्पण न्यूज़। जिले के विभिन्न क्षेत्रों में लंबे समय से शराब तस्करी में लिप्त झारखंड का आरोपी को पुलिस ने धनुवासागर के पास बिना नंबर प्लेट के वाहन से शराब तस्करी करते हुए दबोचा है। गौरतलब है कि पकड़े गए आरोपी झारखंड का निवासी है,जो जिले में लंबे समय से शराब तस्करी करने में लिप्त था। बताया गया कि जिले के विभिन्न क्षेत्रों में सुबह शाम लगातार शराब तस्करी करते हुए नजर भी आता था, पुलिस ने पकड़ी गई शराब की कीमत लगभग बीस हजार बताई है। बताया गया कि पकड़े गए आरोपी की पहचान झारखंड के पलामू के डाल्टनगंज निवासी बलेश्वर साहू के रूप में की गई है। कोतवाली पुलिस ने आरोपी के ऊपर शराब तस्करी के धारा 34(1) के साथ अन्य के तहत कार्रवाई की गई है।
कार्रवाई के दौरान भागने की कोशिश कर रहा था आरोपी ड्राइवर, पुलिस ने पकड़ा।
जानकारी अनुसार समनापुर रोड़ पर धनुवासागर में बुधवार को झारखंड निवासी बलेश्वर साहू को सिटी कोतवाली पुलिस ने बिना नंबर प्लेट की वैगनआर कार में शराब तस्करी करते दबोचा है। कार से करीब ₹20 हजार की शराब बरामद हुई है। पुलिस ने पलामू के डाल्टनगंज के आरोपी बलेश्वर पिता महादेव साहू पर धारा 34(1) के तहत कार्रवाई की है। फ्रंटलाइन एक्शन इंचार्ज सब-इंस्पेक्टर अनुराग जामदार ने बताया कि पुलिस ने कार जब्त कर ली है। कार से अलग-अलग प्रकार की शराब की तीन पेटियां मिली हैं। इनमें ₹9500 कीमत की 02 पेटी 100 नग गोवा और ₹11 हजार की 03 पेटी 135 नग देसी शराब शामिल है। पुलिस कार्रवाई के दौरान कार ड्राइवर ने भागने की कोशिश की, लेकिन पुलिसकर्मियों की मुस्तैदी से उसे धर दबोचा गया। कार्रवाई टीम में कॉन्स्टेबल नीतेश दुबे, सत्येंद्र डेहरिया, कोदू जोगी, सुनील गुर्जर, आदित्य शुक्ला आदि का महात्व पूर्ण योगदान दिया।



