दूध दुहाई करने डेरी जा रहे युवक पर प्राणघातक हमला:मोहल्ले वालों ने बचाई युवक की जान

जबलपुर दर्पण क्राईम ब्यूरो। पनागर थाना अंतर्गत सुबह लगभग 5 बजे शिव सिंह राजपूत उम्र 36 वर्ष निवासी परियट धर्मशाला के पीछे पनागर ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह डेरी में दूध दुहाई का काम करता है आज रात लगभग 12 बजे दूध दुहाई करने के लिये अपने घर से डेरी के लिए निकला था घर के सामने मोहल्ले के शिवम बर्मन, राजेश पासी, राजा चाहिया खड़े थे जो उसे देखकर गाली गलौज करते हुये बोले कि आज तुझे जान से खत्म कर देंगे।
राजेश पासी ने लोहे की छड़ एवं शिवम पासी ने लोहे के पाईप से हमला कर सिर, हाथ, कधे में चोटे पहुँचा दी राजा दाहिया ने हाथ मुक्कों से मारपीट की मोहल्ले के लोगों ने बीच बचाव किया तो तीनों वहां से भाग गये। रिपोर्ट पर धारा 294, 324, 506, 34 भादवि का अपराध पंजीबद्ध कर आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे है।



