Publisher Theme
I’m a gamer, always have been.

7 पुलिस अधिकारियों को सेवा निवृत्त होने पर:पुलिस अधीक्षक ने दी भावभीनी विदाई

0 126

जबलपुर दर्पण क्राईम ब्यूरो। पुलिस कन्ट्रोलरूम में 62 वर्ष की आयु पूर्ण करने पर मान उच्च न्यायालय सुरक्षा में पदस्थ उप पुलिस अधीक्षक हेमंत तिवारी तथा कार्यवाहक सहायक उप निरीक्ष गोविंद प्रसाद दुबे पुलिस लाईन, कार्यवाहक सहायक उप निरीक्षक कृष्ण कुमार त्रिपाठी थाना तिलक कोतवाली, कार्यवाहक सहायक उप निरीक्षक नरेश प्रसाद द्विवेदी थाना पनागर, कार्यवाहक सहायक उप निरीक्षक ईश्वर प्रसाद थाना गढा, कार्यवाहक सहायक उप निरीक्षक राजकुमार खम्परिया थाना गोहलपुर, कार्यवाहक सहायक उप निरीक्षक राजेन्द्र प्रसाद पाठक सीएसपी कार्यालय गढा को पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ बहुगुणा एव अन्य वरिष्ट पुलिस अधिकारियो की उपस्थिति में दीर्घायु की कामना करते हुये स्मृति चिन्ह के साथ साथ अवकाश नगदीकरण, बीमा, पैंशन, ग्रेज्युटी, के दस्तावेज भेंट करते हुये भावभीनी विदाई दी गयी।

आप सभी को लम्बे और सफल कार्यकाल के लिये बधाई एवं परिवार के साथ सुखमय, स्वस्थ जीवन व्यतीत करें।

Leave A Reply

Your email address will not be published.