पिस्टल के कारतूस बेचने की फिराक में खड़ा आरोपी पुलिस गिरफ्त में

आरोपी के कब्जे से 18 कारतूस जप्त
जबलपुर दर्पण क्राईम ब्यूरो। गढ़ा थाना प्रभारी राकेश तिवारी से मिली जानकारी अनुसार पुलिस टीम को मुखबिर से सूचना मिली कि मधुवन बार के पास संजीवनी नगर रोड में एक व्यक्ति पिस्टल के अवैध कारतूस बेचने की फिराक में खड़ा है।
सूचना पर बताये स्थान पर पहुंची पुलिस को मधुवन बार के पास एक व्यक्ति दिखा जो पुलिस को देखकर भागने लगा जिसे घेराबंदी कर पकड़ा गया नाम पता पूछने पर अपना नाम अनुराग बुधौलिया उम्र 42 वर्ष निवासी अरिहंत बुक डिपो के पास देवताल गढा बताया जिसकी तलाशी लेने पर पेंट की जेब में पिस्टल के 18 कारतूस 7.65 एम.एम.के रखे मिला,आरोपी के कब्जे से 18 कारतूस जप्त करते हुये आरोपी के विरूद्ध धारा 25 आम्र्स एक्ट के तहत कार्यवाही करते हुये उक्त कारतूस कहां से एवं किससे प्राप्त किये इस संबंध में पूछताछ जारी है।


