रेत के अवैध परिवहन में लिप्त टैक्टर चालक एव मालिक पुलिस गिरफ्त में

मय रेत के टैक्टर ट्राली जप्त
जबलपुर दर्पण क्राईम ब्यूरो। खमरिया थाना प्रभारी से मिली जानकारी अनुसार शाम को पुलिस टीम को मुखबिर से सूचना मिली कि नीले रंग के सोनालिका कम्पनी के टेक्टर क्र एमपी 20 एचए 5017 में वेस्टलेण्ड नाला के पास अवैध रूप से रेत का परिवहन किया जा रहा है।
सूचना पर मुखबिर के बताये स्थान वेस्टलेण्ड नाला के पास सोनालिका कम्पनी का टैक्टर आते दिखा जिसे रोककर चालक से नाम पता पूछने पर अपना नाम राजेश कोल उम्र 35 वर्ष निवासी मानेगांव रांझी बताया ट्राली में रेत लोड थी जिसके संबंध में पूछने पर कोई कागजात नहीं होना बताया एवं टैक्टर चालक के साथ बैठे व्यक्ति ने अपना नाम गणेश चक्रवर्ती उम्र 38 वर्ष निवासी गांधी चैाक रांझी बताया एवं टैक्टर स्वयं का होना बताया। आरोपियों द्वारा अवैध रेत का परिवहन करते पाये जाने से टैक्टर ट्राली जप्त करते हुये आरोपियेां के विरूद्ध 379, 414 भादवि एवं 4/21 खान खनिज अधिनियम के तहत कार्यवाही की गई।



