जबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश

नहर विभाग जल्द से जल्द छोडें पानी

जबलपुर दर्पण सिहोरा कूम्ही सतधारा। सिहोरा अंतर्गत नर्मदा विकास संभाग कृमांक 4 सिहोरा की दाएं तट बड़ी नहर से निकली पड़रिया सबमाइनर, रिहुटा सबमाइनर, बिछिया सबमाईनर मै नहर विभाग के बड़े अधिकारियों की अनदेखी के कारण खेतों मैं पानी नहीं दिया जा रहा है। यही वजह है की सभी नेहरें सुखी है, और सूखे खेतों में दरार पड़ गई है। जिससे 2 दर्जन गांव से अधिक करीब 2 हजार हेक्टेयर खेतों की फसल की सिंचाई पूरी तरह से नहीं हो पा रही हैं। जिससे हजारों किसान सूखे खेतों में फसल को लेकर बहुत अधिक परेशान हैं। पड़रिया, रिहुटा, बिछिया सबमाइनर से लगे किसान नहर विभाग के बड़े अधिकारियों से अपनी मांग के दौरान नहरों में पानी छोड़ने। टूटे-फूटे दाएं तट बड़ी नहर में गेटों का सुधार कार्य करने। नदी नालों में नहर विभाग के द्वारा नहरों का पानी बेवजह बहाने। टूटी फूटी नेहरों की मेड़ सुधार कार्य करने। जैसी नेहर अव्यवस्था पर किसान लगातार नहर विभाग को अवगत कराते हुए पिछले कई दिनों से मांग करते आरहे है। परंतु नहर संस्था के अध्यक्ष व सदस्य सहित नहर विभाग के बड़े अधिकारी किसानों की अनेक मांग और नहर से पानी छोड़ने का झूठा आश्वासन देकर गरीब किसान की फसलों का मजाक उड़ा रहे हैं। किसान वसीम खान, नीरज सोनी, बल्लू पटेल, का कहना है कि फसल को समय पर पानी की जरूरत है। नहर विभाग के द्वारा समय पर पानी नहीं छोड़ने पर किसानों को लगातार चिंता बढ़ रही है। नहर विभाग को जल्द से जल्द नहर में पानी छोड़ने की चिंता करना चाहिए। नर्मदा विकास संभाग 4 सिहोरा ई एके तिवारी ने बताया की दाएं तक नहर में डैम का पानी किन्ही कारणों बस रोक दिया गया था। 10 किविक पानी पिछले 5 अगस्त की रात को डैम से पानी छोड़ दिया गया है। करीब 2 दिन में दाएं तट माइनर का मेंटेनेंस कर पड़रिया, रिहुटा, बिछिया, नहर में पानी छोड़ दिया जाएगा। किसानों की फसलों का किसी प्रकार से नुकसान नहीं होगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page

situs nagatop

nagatop slot

kingbet188

slot gacor

SUKAWIN88