अपराध दर्पणजबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश

जननी 108 एम्बुलेंस के चालक पर ड्यूटी के दौरान प्राणघातक हमला:आरोपी फरार

जबलपुर दर्पण क्राईम ब्यूरो। श्रवण कुमार पाठक उम्र 43 वर्ष निवासी ब्राम्हणपुरा ने सिहोरा थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह जननी 108 एम्बुलेंस चलाता है आज रात लगभग 12 बजे जबलपुर में मरीज भर्ती कराकर वापस शासकीय अस्पताल सिहोरा के परिसर में एम्बुलेंस खड़ी कर रहा था तभी सहदुल अपने 2 साथियों के साथ आया और एम्बुलेंस के केसों के संबंध में पूछने लगा,उसने जानकारी देने से मना किया तो शहदुल बोला कि तुमको काम करना है तो हमारे हिसाब से काम करना पड़ेगा तुम केशो की जानकारी बताओ,उसने जानकारी देने से मना कर दिया था।

रात लगभग 2 बजे वह एम्बुलेंस के गेट के पास खड़ा था तभी 2 लड़के उम्र लगभग 18-20 वर्ष के आये और उसके साथ गाली गलौज करते हुये डंडे से हमलाकर सिर में चोट पहुँचा दी तथा हाथ मुक्कों से मारपीट किये, उसी समय शहदुल ने भी आकर उसके साथ गाली गलौज किया आसपास के लोगों ने आकर बीच बचाव करते हुये उसे सिहोरा अस्पताल में भर्ती कराया जहां से डाक्टर ने उसे मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया है। रिपोर्ट पर धारा 294, 323, 324, 34 भादवि का अपराध पंजीबद्ध कर आरोपियों की सरगर्मी से तलाश की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page

situs nagatop

nagatop slot

kingbet188

slot gacor

SUKAWIN88