जबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश

के के थानवी को मिला श्री परशुराम सेवा सम्मान

जबलपुर दर्पण। भगवान परशुराम जी के जीवन आदर्शों को आत्मसात करने के साथ ही पूरे विश्व में उनके प्रचार प्रसार तथा विश्व भर में फैले भगवान परशुराम से संबद्ध पवित्र स्थलों की खोज कर एक बृहद शोध ग्रंथ लिखने वाले मुंबई के प्रख्यात लेखक व धर्मसेवी कृष्ण कुमार थानवी को परशुराम धाम विकास समिति द्वारा भगवान परशुराम सेवा सम्मान से सम्मानित किया गया। इस अवसर पर राज्य शिक्षा सलाहकार डॉ. श्रद्धा तिवारी, समिति के अध्यक्ष डॉ. एच. पी. तिवारी, रामशंकर शुक्ला,मंजू इंगले तथा राजेंद्र तिवारी आदि उपस्थित थे। समिति के अध्यक्ष डॉ. एच. पी. तिवारी ने श्री थानवी को परशुराम जी का अनन्य आराधक निरूपित करते हुए भगवान परशुराम से संबंधित उनकी सेवाओं को अद्वितीय बताया।श्री थानवी ने कहा कि भगवान परशुराम जी की तपोस्थली और उनकी विश्व प्रसिद्ध 31 फिट ऊंची प्रतिमा का दर्शन हमारा सौभाग्य है। डॉ.श्रद्धा तिवारी ने तपोस्थली के विकास की आवश्यकता पर बल दिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page

situs nagatop

nagatop slot

kingbet188

slot gacor

SUKAWIN88