जगह जगह थूमधाम के साथ किया ध्वजारोहण

जबलपुर दर्पण सिहोरा कूम्ही सतधारा। गणतंत्र दिवस अलग-अलग संस्थाओं में मनाया गया। शासकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय कुम्ही सतधारा मैं प्रभारी प्राचार्य केपी दीवान ने ध्वजारोहण किया और प्रभात फेरी के साथ शासकीय विद्यालयों में सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति दी गई। गणतंत्र दिवस के अवसर पर झंडा बाजार में पूर्व शिक्षक रवि शंकर मिश्रा, ग्राम पंचायत में सरपंच मोहन मिश्रा, शारदा चौक में उपसरपंच, मोहन दुकान में बीड़ी प्रबंधक सुरेश विश्वकर्मा, और सप्त ऋषियों की तपोभूमि में चलते मेला परिसर पर जनपद सभापति सिहोरा सुषमा हरप्रसाद राय के द्वारा ध्वजारोहण किया गया। इसी क्रम के साथ क्षेत्र के
राम कुमारी सुरेश पटेल, सरपंच आरती संदेश राय, दिलीप विश्वकर्मा, विनोद पटेल, रजनीकांत पटेल, कपिल कोरी आदि अपनी-अपनी पंचायतों मैं ध्वजारोहण कर क्षेत्र को शुभकामनाओं का संदेश दिया।



