ज्ञान, कर्म और भक्ति का समागम

मनीष श्रीवास भोपाल जबलपुर दर्पण । मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में पवित्र “गीता जयंती” के शुभ अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने रवींद्र भवन परिसर, भोपाल में “गीता महोत्सव” के अंतर्गत आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन कर किया।
इस दौरान भगवान श्रीकृष्ण जी की परंपरा से जुड़े आचार्यों के सन्निधि में उपस्थिति लगभग 11,000 संतों, गीता प्रेमियों, बटुकों और विद्यार्थियों के द्वारा श्रीमद्भगवद्गीता के 15 वें अध्याय का सस्वर पाठ भी किया गया। कार्यक्रम की सुन्दर प्रस्तुति और मनमोहक श्रीकृष्ण राधा की वेशभूषा में उपस्थिति नारी शक्ति का उत्साह और हमारी भारतीय संस्कृति की प्रेरणा का प्रतीक देखने को मिला।
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित
मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव,मंत्री कैलाश सारंग सहित अन्य अधिकारी कर्मचारी एवं सनातन धर्म के जन मानसगण उपस्थिति रहे।



