सिवनी दर्पण
विधायक दिनेश राय मुनमुन ने मैदान पहुंचकर खिलाड़ियों का बढ़ाया उत्साह

सिवनी जबलपुर दर्पण । विधानसभा क्षेत्र के विधायक दिनेश राय मुनमुन ने मैदान पहुंचकर खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया। आज सिवनी नगर के पालीटेक्निक कालेज मैदान मे आयोजित सिवनी सुपर लीग क्रिकेट प्रतियोगिता के प्रथम मैच मे पहुंचकर विधायक दिनेश राय मुनमुन ने खिलाड़ियों का उत्साह वर्धन किया। तथा दोनों टीमों के टास कराकर मैच आरंभ कराया गया। इस अवसर पर समिति पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं, खिलाड़ियों एवं दर्शकों की उपस्थिति रही।



