जबलपुर दर्पण। निगमायुक्त आशीष वशिष्ठ के निर्देशानुसार शहर की यातायात व्यवस्था को सुगम बनाने एवं शहर को सुन्दर बनाने के लिए मुख्य मार्गो के सभी प्रकार के स्थाई एवं अस्थाई अतिक्रमणों को हटाने का कार्य लगातार किया जा रहा है। अतिक्रमण शाखा से प्राप्त जानकारी के अनुसार आज नगर निगम के अतिक्रमण दस्ता एवं पुलिस विभाग के अधिकारियों की उपस्थिति में सड़क मार्ग में अवरोधक स्थाई एवं अस्थाई अतिक्रमणों को हटाने की कार्रवाई की गयी।