डॉ. एचपी तिवारी बने सह संगठन प्रमुख

जबलपुर दर्पण। भारत रक्षा मंच के प्रांत अध्यक्ष डॉ. एच. पी. तिवारी को संगठन के मध्य क्षेत्र ( महाकौशल, मध्य भारत व छत्तीसगढ़ प्रांत) के सह संगठन प्रमुख का दायित्व सौंपा गया है। 20 राज्यों के प्रतिनिधियों की उपस्थिति में भोपाल में आयोजित राष्ट्रीय अभ्यास वर्ग में राष्ट्रीय संयोजक सूर्यकांत केलकर वह राष्ट्रीय संगठन मंत्री प्रशांत कोतवाल द्वारा डॉक्टर तिवारी को यह नया दायित्व सौंपा गया।
राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष कमांडर भूषण दीवान,राष्ट्रीय महामंत्री डॉ. अशोक आचार्य,क्षेत्र संगठन प्रमुख हरेंद्र सिंह ,प्रांतीय महामंत्री वी. पी. मिश्रा,क्षेत्र संगठन मंत्री महिला प्रकोष्ठ सरोज सोनी,प्रांतीय कोषाध्यक्ष जीवेश पांडे,सचिन अवस्थी,विनीता पगारे,सुनील जैन,प्रकाश अग्रवाल,रामचरित्र मिश्रा,बृंदावन द्विवेदी आदि ने नया दायित्व मिलने डॉक्टर तिवारी को शुभकामनाएं दी हैं।



