जबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश
हाऊसिंग बोर्ड की महिला अधिकारी पांच हजार लेते लोकायुक्त गिरफ्तार

बैंक एनओसी के बदले मांग रही थी घूस
जबलपुर दर्पण। लोकायुक्त दल जबलपुर के द्वारा हाउसिंग बोर्ड कारपोरेशन धनवंत्री नगर जबलपुर में पदस्थ पुष्पा बैन वरिष्ठ सहायक कार्यालय संपत्ति अधिकारी मध्य प्रदेश ग्रह निर्माण अधोसंरचना विकास मंडल जबलपुर को ₹5000 रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ा गया। आरोपीय द्वारा प्रार्थी जगदीश प्रसाद विश्वकर्मा निवासी जबलपुर से बैंक एनओसी देने के लिए के लिए रूपयों की मांग कर रही थी। शिकायत मिलते ही एसपी संजय साहू ने निर्देशन पर पहुंचे ट्रेप दल ने रंगे हाथों महिला अधिकारी को दवोच लिया। आज की कार्रवाई मे रिश्वत दल में निरीक्षक नरेश बहरा, मंजू तिर्की व दल के अन्य सदस्य शामिल थे।



