रामराज्य के मुखिया:अंगद के पैर की तरह जमे अधिकारी-कर्मचारियों का ट्रांसफर करो

प्रदेश में जरूरतमंद हलाकान, जबाबदार बेज़ुबान
जबलपुर दर्पण नप्र। मध्यप्रदेश अधिकारी कर्मचारी संयुक्त संगठन के संरक्षक दिलीप सिंह ठाकुर ने बताया गया कि जिले में ही नहीं बल्कि पूरे प्रदेश में हजारों की संख्या में सभी शासकीय विभागों में अधिकारी और कर्मचारी नियम अनुसार 3 वर्ष से ज्यादा 8-10 वर्षों से एक ही स्थान पर अंगद के पैर की तरह जमे हुए हैं। इनके जुगाड़मेंट इतने पक्के हैं कि इन्हें कोई टस से मस नहीं कर सकता। संघ ने बताया कि कार्यालयों में मलाईदार पोस्ट पर या आरामदायक पोस्ट पर जहाँ दिन भर मुफ्त की चाय कॉफी मिलती रहे वहा से अधिकारी कर्मचारी हटना ही नहीं चाहते है।
बात करे शिक्षा विभाग की तो जिले में कई ऐसे संकुल हैं जहाँ वर्षों से प्राचार्य नहीं बदला उदाहरण सुकरी प्राचार्या लगभग 10 वर्षों से अधिक समय से वहीँ पदस्थ हैं।संघ ने बताया,कि जबाबदार मौन धारण किये हैं और वे लोकसेवक सर्वाधिक हलाकान परेशान हैं जिन्हें वास्तव में स्थानांतरण की आवश्यकता हैं वे जुगाड़मेंट नहीं लगा पा रहे हैं कहने का तात्पर्य यह है कि भर्राशाही का ऐसा आलम है कि जरूरतमंद हलाकान और शासन प्रशासन बेज़ुबान। वर्षों से जमे ये लोग नियम कायदों की धज्जियाँ उड़ा रहे है साथ ही ताल ठोककर धमका भी रहे कि उनकी इतनी लम्बी सेटिंग हैं कि कोई भी उनका बाल भी बांका नहीं कर सकता।संघ ने बताया कि एक ही स्थान पर अनेक वर्षों से जमे ये धुरंधर अपनी बपौती समझने लगे हैं और वाणी का माधुर्य भी खो चुके हैं।
पुलिस विभाग- यदि पुलिस विभाग की बात करे तो यहां कई पुलिस अधिकारी वर्षी से एक ही थाने में जमे है। सबसे ज्यादा सिपाही एसआई उप निरीक्षक एक ही थाने में लंबे समय से जमे है। यह भी अंगद के पैर के भाती एक ही थाने में जमे है। इनकी ऊंची सैटिंग के आगे सभी नतमस्तक है। और आम आदमी बेहाल है। गलत काम करने वाले, शराब माफिया, रेत माफियाओं की तो मौज है।
बात करे जनपद,नगरीय निकायों की- यहां के अधिकारी कर्मचारियों से तो अंगद भी हार जाय क्योंकि अंगद ने कुछ समय के बाद अपना पैर स्वतः उठा लिया था लेकिन इन विभागों के अधिकारी कर्मचारी तो यही जम कर रह गए ऐसा लगता है की रिटायरमेंट उसी पोस्टिंग से होगी दसों साल से भी अधिक समय हो गया अपनी ऊची पहुंच के दम पर जमे हुए है। जिससे ग्रामीणों क्षेत्रों की जनता बहुत परेशान है। राजस्व विभाग- यह विभाग भी सबसे मलाईदार विभाग है तहसील कार्यालय में हर आम आदमी का कुछ न कुछ काम होता ही है। चाहे शहरी क्षेत्र की बात करे या ग्रामीण क्षेत्र की बात करे वर्षी से जमे अधिकारी कर्मचारी की वजह से हर आम आदमी परेशान है। लोग आवाज उठाते है लेकिन कही न कही ये अपने रसूक या ऊंची पहुंच के चलते इन अधिकारी कर्मचारी की शिकायत ठंठे बस्ते में चली जाती है।
स्वास्थ विभाग,खनिज विभाग परिवहन विभाग खाद्यान्न विभाग- इन विभागों में तो अंधेर नगरी चोपट राजा की कहावत फिट बैठती है। खनिज विभाग में तो अधिकारी कर्मचारी एक ही स्थान पर 10 वर्षो से अधिक सेवा देने वालो की संख्या अधिक होगी। ऐसे बहुत से विभाग है जहां वर्षी से अधिकारी कर्मचारी जमे हुए है। दैनिक जबलपुर दर्पण की पड़ताल में आगे अधिकारी कर्मचारियों के नाम एवं पद के साथ खबर प्रकाशित करने की कोशिश की जाएगी कोन अधिकारी,कर्मचारी कितने वर्षी से एक ही स्थान पर अंगद के पैर की तरह जमे है।



