अपराध दर्पणजबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश

पिपरिया कला के सप्ताहिक बजार में मारपीट:घायलों पर कट्टे से किया फायर

जबलपुर दर्पण पाटन ब्यूरो। शहपुरा थाना अंतर्गत फुलर गांव में झगड़े होने की सूचना पर मौके पर पहुॅची पुलिस को सोनू सिंह लोधी निवासी हरदुआ पाटन ने बताया कि वह कृषि कार्य करता है उसके साथ किराना दुकान भी चलाता है लगभग 10-12 दिन पूर्व उसके मित्र जितेन्द्र सिंह एवं महेन्द्र सिंह के साथ पिपरिया निवासी रंजीत सिंह एवं तुलसी सिंह का विवाद हुआ था तभी से रंजीत एवं तुलसी रंजिश रखते हैं, दिनांक 21-9-22 को पिपरिया गांव में सप्ताहिक बजार में वह ,महेन्द्र तथा जितेन्द्र बाईक में सौदा लेने गये थे पिपरिया बस स्टेण्ड में लगभग 4-30 बजे शाम रंजीत और तुलसी सिंह लोधी हम लोगों को देखकर गाली गलौज करने लगे,उसने गालियां देने से मना किया तो रंजीत सिंह और तुलसी लकड़ी से मारपीट करने लगे जिससे उसे एवं जितेन्द्र तथा महेन्द्र को चोटें आयी हैं वह अपने साथियों के साथ बाईक में बैठकर फुलर की तरफ भागकर जाने लगा,रंजीत सिंह तथा तुलसी सिंह लोधी ने अपनी बाईक से पीछा किये और जान से मारने की नियत से कट्टे जैसे हथियार से फायर किया। रंजीत सिंह मोटर सायकल चला रहा था और तुलसी सिंह मोटर सायकिल में पीछे बैठकर फायर कर रहा था फायर करने से उसके दाहिने हाथ में चोट आयी है। रिपेार्ट पर धारा 294, 323, 307, 34 भादवि का अपराध पंजीबद्ध कर आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं। पुलिस अधीक्षक जबलपुर द्वारा घटित हुई घटना को गम्भीरता से लेते हुये आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी के लिए आदेशित किये जाने परअति.पुलिस अधीक्षक ग्रामीण शिवेश सिंह बघेल एवं एसडीओपी पाटन सुश्री सारिका पाण्डे के मार्गनिर्देशन में थाना प्रभारी शहपुरा एस.एल. वर्मा के नेतृत्व में टीम गठित कर लगायी गयी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page

situs nagatop

nagatop slot

kingbet188

slot gacor

SUKAWIN88