अध्यात्म/धर्म दर्पणजबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश
श्री गुप्तेश्वर महादेव का अर्धनारीश्वर रूप श्रृंगार

जबलपुर दर्पण। श्री रामेश्वरम ज्योतिर्लिंग के उपलिंग ,स्वयंभू सिद्धपीठ भगवान श्री गुप्तेश्वर महादेव जी का आज संध्या आरती में अर्द्धनारीश्वर रूप में श्रृंगार किया गया.
श्री गुप्तेश्वर पीठाधीश्वर डॉक्टर स्वामी मुकुंद दास जी महाराज बताया कि भगवान शिव और शक्ति एक रूप है । शिव शक्ति के समवेत स्वरूप में भक्तों का कल्याण करते हैं ।
अधिक मास की शिवरात्रि पर आज गुप्तेश्वर महादेव का अर्धनारीश्वर रूप में श्रृंगारित किया गया ।
आज पूजन अर्चन आरती में अर्पण खरे , वसंत मिश्रा, कमलेश जायसवाल, शयन आरती मंडल के बड़ी संख्या में श्रद्धालु भक्त उपस्थित रहे।



