जबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश
अमर मिश्रा बने अंत्योदय प्रकोष्ठ संभाग प्रभारी

जबलपुर दर्पण। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा, संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा की सहमति से अंत्योदय प्रकोष्ठ भाजपा प्रदेश संयोजक रामेश्वर दुबे ने भाजपा अंत्योदय प्रकोष्ठ प्रदेश सह संयोजक अमर मिश्रा को जबलपुर संभाग का प्रभारी नियुक्त किया है। अंत्योदय प्रकोष्ठ का काम संपूर्ण प्रदेश में भाजपा की केंद्र सरकार माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व में चल रही कल्याणकारी योजनाओं को जनता तक पहुंचा कर उन्हें लाभान्वित करना होगा।



