दीपक सक्सेना बने जबलपुर कलेक्टर सौरभ कुमार सुमन मंत्रालय में पदस्थ

जबलपुर में धान उपार्जन में चल रही गड़बड़ियों पर सख्त लेने उपार्जन से जुड़े 7अधिकारियों को निलंबित करने और 35 वेयरहाउस को ब्लेक लिस्ट करने की वजह से चर्चा में थे
जबलपुर दर्पण । जबलपुर में कैबिनेट बैठक और संभागीय समीक्षा के एक दिन बाद ही जबलपुर कलेक्टर सौरभ कुमार सुमन को सरकार ने हटा दिया। उनके स्थान पर दीपक कुमार सक्सेना को नया कलेक्टर बनाया गया है। वहीं सीएम कार्यालय में पदस्थ उपसचिव शीतला पटले को नरसिंहपुर कलेक्टर बनाया गया है।बुधवार को मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने जबलपुर में कानून व्यवस्था और विकास कार्यों को लेकर संभागीय समीक्षा करने के साथ ही कैबिनेट बैठक भी की थी।पिछले दिनों जिले में धान उपार्जन में गड़बड़ी का बड़ा मामला सामने आया था। जिसमें बिना अनुमति धान खरीदने, गुणवत्ताहीन धान पाए जाने पर मुख्यमंत्री की नाराज़गी के बाद राज्य सहकारी विपणन संघ सहित अन्य अधिकारियों के विरूद्ध कार्यवाही की गई। इस पर सीएम ने जबलपुर कलेक्टर को बदला ।



