नगर निगम परिसर में आयोजित शिविर का महापौर और अध्यक्ष ने किया शुभारंभ

जबलपुर दर्पण। महापौर जगत बहादुर सिंह ‘‘अन्नू’’ की विशेष एवं मानवीय पहल पर नगर निगम परिसर में शैल्बी अस्पताल के सहयोग से निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का शुभारंभ महापौर जगत बहादुर सिंह ‘‘अन्नू’’ एवं निगम अध्यक्ष रिंकू विज ने किया। इस मौके पर एम.आई.सी. सदस्य, पार्षदगण, प्रभारी आयुक्त महेश कुमार कोरी के साथ-साथ शैल्बी अस्पताल के सभी विशेषज्ञ चिकित्सकगण तथा पैरामेडिकल स्टॉफ उपस्थित रहे। शिविर का प्रारंभ महापौर एवं अध्यक्ष द्वारा द्वीप प्रज्जवलन कर किया गया, तत्पश्चात सर्वप्रथम महापौर एवं नगर निगम के अध्यक्ष ने अपना स्वास्थ्य परीक्षण कराया। इस मौके पर सैंकड़ों की संख्या में अधिकारियों कर्मचारियों ने भी शिविर में उपस्थित होकर स्वास्थ्य परीक्षण कराया और शिविर का लाभ लिया।
शैल्बी अस्पताल के विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा आज नगर निगम के सैंकड़ों अधिकारियों कर्मचारियों का निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। स्वास्थ्य परीक्षण के दौरान विशेष रूप से अधिकारियों कर्मचारियों की बी.पी., हृदय रोग, मधुमेह, आदि की जॉंच की गयी एवं उचित इलाज एवं सावधानियॉं बरतने के संबंध में चिकित्सकों द्वारा विमर्श दिया गया। इस अवसर पर सभी चिकित्सकों ने जानकारी दी कि अनियमित दिनचर्या एवं अव्यवस्थित खान-पान के कारण बहुत सी बीमारियॉं लोगों में विकसित हो रहीं है इन बीमारियों को रोकने के लिए उचित खान पान के साथ, संयमित दिनचर्या जरूरी है।



