10 मुखी महाकाली की महंत श्री योगी राजेश महाराज ने की महाआरती

जबलपुर दर्पण। माता रानी के नवरात्र पर्व के अवसर पर स्वयं सिद्ध श्री 10 मुखी माता महाकाली मंदिर कछियाना लाडगंज में पंचमी के शुभ अवसर पर महंत श्री योगी राजेश महाराज जी के सानिध्य में विशाल महा आरती का आयोजन किया गया जिसमें क्षेत्री माताएं बहने एवं दूर-दूर से माता महाकाली के भक्त महा आरती में मौजूद रहे महा आरती के बाद प्रसाद वितरित किया गया महंत श्री योगी राजेश महाराज जी ने बताया कि मंदिर 100 साल पुराना है भक्त जनों की मनोकामनाएं माता रानी पूरी करती हैं इस अवसर पर पूर्व पार्षद प्रकाश पटेल पार्षद संतोष पंडा श्याम पटेल अमन पटेल निशांत गुंजन मिश्रा देव सेन सत्यम सिंह राजपूत अजय पटेल योगेश पटेल बंटी सेन मनोहर सेन हिमांशु सेन अनमोल सेन मात्र शक्तियों में रेखा सेन सविता पटेल मणि पटेल कृति सेन आदि महा आरती में मौजूद रहीं।



