श्रीराम मंदिर मदन महल में55 वां मंगल मिलाप

जबलपुर दर्पण। सनातन संस्कृति के जागरण और नयी पीढ़ी को धार्मिक वैदिक आयोजनों से जोड़ने के लिए श्री राम मंदिर, मदन महल, जबलपुर में मंगलवार, 27 जून, 2023 को 55वां मंगल धार्मिक मिलाप का आयोजन किया गया है। मंगल मिलाप में संध्या 7 बजे: आरती “ॐ जय जगदीश हरे”, 7.15 बजे : श्री नर्मदा अष्टक,7.30 बजे : सामूहिक श्री हनुमान चालीसा पाठ,7.45 बजे : श्री हनुमान जी की आरती, श्री राम जी स्तुति,8.00: प्रसाद वितरण होगा ।
हनुमान चालीसा पाठ में प्रसाद सेवा श्रीमती उषा जग्गी जी, श्री अनिल जग्गी जी शालू भाई , स. हीरा सिंह खंगूरा , श्रीमती प्रेम गुलाटी जी (श्री राम मंदिर, मदन महल की संस्थापक सदस्य, पूर्व अध्यक्ष महिला मंडल, एवं सामूहिक श्री हनुमान चालीसा अखंड पाठ श्रृंखला की प्रणेता) 11 किलो लड्डू का भोग गुलाटी परिवार द्वारा अर्पित किया जायेगा। इस अवसर पर उपस्थित होकर धर्म लाभ अर्जित करने का आग्रह अध्यक्ष गुलशन मखीजा, गीता पांडे, रमेश शर्मा मनीष पोपली, मनोज शर्मा सहित राम मंदिर समिति ने किया है।



