संस्कारधानी में हो खेल परिसर का निर्माण

र्स्माट सिटी में खेल परिसर का न होना संस्कारधानी की उपेक्षा
जबलपुर दर्पण। मध्य प्रदेश जागरूक अधिकारी कर्मचारी संयुक्त समन्वय समिति एवं जागरूक खेल संघ के जिला अध्यक्ष रॉबर्ट मार्टिन ने एक प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से बताया की संस्कारधानी में एक खेल परिसर बनवाया जाए क्योंकि खेल परिसर के अभाव में संस्कारधानी के खिलाड़ी जूझ रहे हैं वहीं सबसे ज्यादा परेषानियों का सामना करना पड़ता है जब राष्ट्रीय या राज्यस्तरीय प्रतियोगिताएं शहर में आयोजित होती हैं। यही वजह है कि खिलाड़ियों में रोष व्याप्त है। संघ ने आगे बताया कि खेल परिसर के अभाव में जब भी संस्कारधानी जबलपुर मे कोई भी राष्ट्रीय या प्रदेष स्तर की प्रतियोगिताएं होती हैं तो खिलाड़ियों को शासकीय स्कूलों में ठहरा दिया जाता है जिससे खिलाड़ियों को मूलभूत सुविधाएं नहीं मिल पाती खास कर महिला खिलाड़ियों के लिए चेंजिग रूम और बाथरूम की समस्या सामने आती है। वहीं दूसरी ओर खिलाड़ियों को खाने पीने की समस्या बनी रहती है। यदि खेल परिसर बन जाए तो सभी सुविधाएं खेल परिसर में होगी तो अन्य प्रदेषों से आने वाले खिलाड़ियों को किसी भी प्रकार की समस्याओं का सामना नहीं करना पड़ेगा, अतः खेल परिसर का निमार्ण संस्कारधानी जबलपुर में अतिआवष्यक है। संघ के महोदय एवं खेल मंत्री महोदय मध्य प्रदेश शासन भोपाल से मांग की है कि संस्कारधानी जबलपुर में एक खेल परिसर का निमार्ण अवश्य कराया जाए।



