जबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश

नर्मदा महोत्सव 2022 का 8 एवं 9 अक्टूबर से होगा आयोजन

जबलपुर दर्पण। राज्य पुरातत्व पर्यटन एवं संस्कृति परिषद के साथ जिला प्रशासन द्वारा नर्मदा महोत्सव 2022 का आयोजन 8 एवं 9 अक्टूबर को विश्वविख्यात भेड़ाघाट की सुरम्य वादियों पर आयोजित किया जायेगा। शरद चंद्र का पूर्ण प्रकाश में आयोजित इस महोत्सव में 8 अक्टूबर को दिल्ली से आमंत्रित डॉ सोनल मानसिंह द्वारा भारतनाट्यम नृत्य की मनमोहक प्रस्तुति दी जाएगी। संगीत नाटक अकादमी नई दिल्ली की ओर से श्री दीन मोहम्मद एवं उनके साथियों व बाड़मेर द्वारा लंगा एवं मांगलिया लोक संगीत एवं कालबेलिया नृत्य की मनमोहक प्रस्तुति दी जाएगी। दक्षिण मध्य क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र नागपुर की ओर से श्रीमती निभा जेसमे, रायगढ़ महाराष्ट्र कोली, लावणी नृत्य की मनमोहक प्रस्तुति के साथ जबलपुर की प्रसिद्ध स्थानीय कलाकारों सुश्री मेघा पांडे एवं दल द्वारा नव दुर्गा की प्रस्तुति दी जाएगी। नर्मदा महोत्सव के दूसरे दिन 9 अक्टूबर को श्री चरणजीत सिंह सोंधी द्वारा भजन गायन व श्री अनवर खान राजस्थान की मनमोहक प्रस्तुति देंगे ।संगीत नाटक अकादमी नई दिल्ली की ओर से श्री प्रदीप सिंह एवं दल,महम फाग नृत्य, हरियाणा की मनमोहक प्रस्तुति होगी ।दक्षिण मध्य क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र नागपुर से श्री चंद्रांदु, रंगारेड्डी तेलंगाना द्वारा माधुरी लंबाडी नृत्य की प्रस्तुति की जाएगी ।जबलपुर की प्रसिद्ध स्थानीय कलाकारों भैरवी विश्वरूप एवं दल द्वारा रामायण नृत्य नाटिका की मनमोहक प्रस्तुति दी जाएगी। नर्मदा महोत्सव में शासन की विभिन्न विभागों द्वारा संचालित जन उपयोगी योजनाओं एवं हस्तशिल्प सामग्रियों की प्रदर्शनी के साथ जायकेदार व्यंजन एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित की गई है।इसके लिए आने जाने के लिए परिवहन व्यवस्था की गई है। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सांसद राकेश सिंह एवं अध्यक्षता विनोद गोटिया अध्यक्ष मध्यप्रदेश पर्यटन विकास निगम द्वारा की जाएगी।विशिष्ट अतिथि में राज्य सभा सांसद सुमित्रा बाल्मीकि, विवेक कृष्ण तंखा,विधायक संजय यादव, विधायक अजय विश्नोई, नंदनी मरावी, सुशील तिवारी, अशोक रोहाणी, लखन घनघोरिया, तरुण भनोट, विनय सक्सेना, महापौर जगत बहादुर सिंह अन्नू, जिला पंचायत पंचायत अध्यक्ष संतोष बरकडे, अध्यक्ष नगर परिषद भेड़ाघाट चतुर सिंह मुख्य कार्यपालन अधिकारी विक्रम सिंह झारिया एवं निकाय के समस्त कर्मचारी होंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page

situs nagatop

nagatop slot

kingbet188

slot gacor

SUKAWIN88