जमीनी विवाद को लेकर 2 पक्षों में हुआ खूनी संघर्ष

जबलपुर दर्पण पाटन ब्यूरो। पाटन थाना अंतर्गत जमीनी विवाद के चलते दो पक्षों में खूनी संघर्ष की घटना सामने आ रही है। पाटन थाना प्रभारी से मिली जानकारी अनुसार प्रताप सिंह बेजला ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि दोपहर लगभग 1-30 बजे वह एंव उसका बड़ा भाई धर्मेन्द सिंह ग्राम उड़ना उसके रिश्ते के बड़े पिताजी नोके सिंह के घर गये थे तभी नोके सिंह के रिश्तेदार भगवान सिंह,भूरा सिंह, बाल सिंह, और अनीता बाई, नोके सिंह के घर के बाहर आये और नोके सिंह को पुराने जमीनी विवाद पर गाली गलोज करके भूरा सिंह ने राईजर से हमलाकर धर्मेन्द्र के सिर में एवं भूरा सिंह ने पत्थर से हमलाकर उसके सिर तथा भगवान सिंह ने डंडे से हमलाकर कंधे मे चोट पहुचा दी एवं उसकी मोटर सायकल क्र एमपी 20 एमओ 3910 में तोड़ फोड़ की तथा जान से मारने की धमकी देकर भाग गये। वहीं भगवान सिंह लोधी उम्र 39 वर्ष निवासी ग्राम उड़ना करहैया ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि आज दोहपर लगभग 1-30 बजे वह एवं उसकी पत्नी अनीता,लडका भूरा लोधी एवं बालसिंह अपने घर पर थे तभी उसका बड़ा भाई नोके सिंह लोधी, प्रेमसिंह लोधी , उदय सिंह लोधी ओैर नोके सिंह लोधी की पत्नी अनीता लोधी उसके घर के बाहर आये एवं पुराने जमीनी विवाद पर से उसके साथ गाली गलोज करने लगे,हम लोगों ने गालियां देने से मना किया तो प्रेमसिंह लोधी ने राईजर पाईप से हमलाकर सिर,कंधे में चोट पहॅुचा दी तथा चारों जान से मारने की धमकी दिये। दोनों पक्षों की रिपोर्ट पर धारा 294, 323, 324, 506, 34 भादवि का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।



