नहर में पैर फिसलने से 35 वर्षीय महिला की मौत

जबलपुर दर्पण नप्र। पनागर थाना अंतर्गत में ग्राम चरखी नहर पुलिया के पास एक महिला का शव मिलने की सूचना पर पहुॅची पुलिस को अनिल बर्मन उम्र 35 वर्ष निवासी ग्राम छत्तरपुर ने बताया कि आज सुबह वह अपना खेत देखने जा रहा था चरखी नहर पुलिया के पास एक महिला का शव पानी में बहते हुये दिखा। शव को निकलवाते हुये अज्ञात मृतिका की शिनाखत्गी के प्रयास किये गये, जिस पर मृतिका की शिनाख्त श्रीमति प्रीति चौरसिया उम्र 35 वर्ष निवासी जलगांव के रूप में हुयी है। पंचनामा कार्यवाही कर शव को पीएम के लिए भिजवाते हुये मर्ग कायम कर जांच में लिया गया। प्रारम्भिक जांच पर ज्ञात हुआ कि महिला नहाते समय पैर फिसल जाने से पानी में डूब गई होगी। मृतिका के शरीर पर कोई चोट के निशान नहीं हैं।



