जबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश
भाजपा ने मनाया लाडली लक्ष्मी उत्सव मनाया

जबलपुर दर्पण। सिद्ध बाबा वार्ड रामलीला मैदान भवन में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के आदेशानुसार भाजपा कार्यकर्ताओं ने लाडली लक्ष्मी उत्सव बहन बेटियों के साथ मनाया। जिसमे भाजपा झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ के प्रदेश सह संयोजक दीपक नाहर के नेतृत्व में आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर समस्त बेटियों को प्रमाण पत्र वितरण किया गया। इस अवसर पर आशा करोसिया,जुगनू बंशकार,सुरेश मिश्रा,ममता झारिया,बाबा कोरी,एवं समस्त भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित।



